नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

पुलिस ने पकड़ी झारखंड निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप, तस्कर फरार

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। बिहार में शराबबंदी के सरकारी आदेश के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के अहियाचक टोला का है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड निर्मित 40.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब में रॉयल स्टेग प्राइमर, मैजिक मोन्टेस वोदका जैसे ब्रांड शामिल थे। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि लाल बिगहा गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित दीना गरांय उर्फ दिनेश कुमार के घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है।

इसके बाद थानाध्यक्ष ने तत्काल एक टीम बनाकर चिन्हित मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अहियाचक टोला स्थित मकान से पुलिस ने कुल 40.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

इस बरामदगी के बाद से एक बार फिर बिहार में शराबबंदी की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि अवैध शराब के कारोबारी दिन में होली और रात में दिवाली मना रहे हैं। शराब की होम डिलीवरी की सुविधा तक उपलब्ध कराई जा रही है।

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में लगातार इस प्रकार की बरामदगियां बताती हैं कि अवैध शराब कारोबारियों का नेटवर्क काफी मजबूत है। प्रशासन के सामने यह चुनौती बनी हुई है कि किस तरह इस नेटवर्क को तोड़ा जाए और शराबबंदी को सही मायनों में लागू किया जाए।

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है और उनका दावा है कि जल्द ही इस गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.