नालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिशिक्षाहिलसा

मगध महाविद्यालय के प्राचार्य बोले- उनकी नियुक्ति पर फैलाया जा रहा है भ्रम

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के चंडी मगध महाविद्यालय में प्राचार्य नियुक्ति के बाद भी आरोप-प्रत्यारोप थम नहीं रहा है। जहां पूर्व प्राचार्य नियुक्ति के नियमों का हवाला दे रहें हैं, वहीं वर्तमान प्राचार्य ने कहा है कि पूर्व प्राचार्य उनकी नियुक्ति को पचा नहीं पा रहें हैं। वे मीडिया में उनके पद, कालेज से गायब रहने और नियुक्ति को ग़लत बताकर लोगों के बीच भ्रम फैला रहें हैं।

Principal of Magadh College said – Confusion is being spread on his appointment 3
चंडी मगध महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो शत्रुघ्न प्रसाद

चंडी मगध महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो शत्रुघ्न प्रसाद ने नालंदा दर्पण को बताया कि पूर्व प्राचार्य उनकी नियुक्ति को लेकर मीडिया तथा समाज में भ्रम फैला रहे हैं। उनका कहना है कि वे कालेज के स्थायी शिक्षक है ही नहीं।

इस संबंध में श्री प्रसाद का कहना है कि मगध विश्वविद्यालय ने उनको तथा कई शिक्षकों को नियुक्ति, वरीयता तथा वेतन निर्धारण के तहत स्थायी नियुक्ति पहले ही हो चुकी है।

प्राचार्य प्रो शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि उनके संबंध में अफवाह फैलाया जा रहा है कि वे 2003-2008 तक कॉलेज से अनुपस्थित रहे।अगर ऐसा था तो उन्हें उस अवधि का सबसे ज्यादा वेतन कैसे दिया गया। यह एक बड़ा सवाल कॉलेज प्रशासन पर है।Principal of Magadh College said – Confusion is being spread on his appointment 1

श्री प्रसाद ने कहा कि जो भ्रम जाल फैला रहें हैं उनकी नियुक्ति ही सवालों के घेरे में है। कालेज सेवा आयोग द्वारा 2000 में बिना पद के ही उनकी नियुक्ति कर दी गई।

एक सवाल के जबाब में प्राचार्य ने कहा कि उन्हें अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि महाविद्यालय का कार्य सुचारू रूप से चलें और सभी का सहयोग मिले। आपसी मतभेद से कालेज पर इसका असर होगा।

उन्होंने कहा कि हम सब को आपसी मतभेद भुलाकर सहमति के साथ उन सब खामियों को दूर कर शिक्षकों और छात्रों के हित के लिए आगे आना होगा। नहीं तो फिर कॉलेज में बदलाव दिखेगा ही नहीं। खींचतान का ग़लत प्रभाव पड़ेगा।

मगध महाविद्यालय के नये प्राचार्य ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से सहयोग की मांग की है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »