गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

सड़क हादसे में किसान की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र के एसएच 78 पर सोनसा सलमाबाद मोड़ के समीप खेत पटवन के लिए जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की सोनसा गांव निवासी स्व द्वारिका सिंह के 51 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सिंह हैं।

सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंच कर 20000 का चेक देकर और मुआवजे की मिलने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने सड़क जाम हटाया।

हादसा के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी की भी मौत पांच साल पहले आगलगी से हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।