नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरशिक्षा

नालंदा खुला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बने प्रो. अभय

राजगीर (नालंदा दर्पण)। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह को नालंदा खुला विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राजभवन सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। प्रो. सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तीन वर्षों के लिए सौंपी गई है।

कुलाधिपति के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रो. अभय कुमार सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस नियुक्ति को लेकर प्रो. सिंह ने बताया कि वे जल्द ही ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय से रिलीविंग लेकर नालंदा खुला विश्वविद्यालय में अपना योगदान देंगे।

प्रो. अभय कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और सहकर्मियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उनकी इस नियुक्ति को शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रो. सिंह ने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

नालंदा खुला विश्वविद्यालय, जो अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है, उसे प्रो. सिंह के अनुभव और नेतृत्व से और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में नई गति आने की संभावना जताई जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.