अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

रक्षक बना भक्षकः सरपंच ने न्याय मांगने पहुंची महिला संग दिखाई दरींदगी

तेल्हाड़ा (नालंदा दर्पण)। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां सरपंच ने न्याय की आस लेकर पहुंची एक महिला को ही अपनी हवश और दरिंदगी का शिकार बना डाला। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद सरपंच फरार बताया जाता है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी बताई जाती है।

बताया जाता है कि एक 25 वर्षीय महिला अपने पति के व्यवहार से परेशान थी। पति ने दूसरी शादी कर रखी थी। जिससे आए दिन विवाद होते रहते थे। घरेलू विवाद का समाधान चाहने के लिए वह शाम को सरपंच मंटू कुमार के पास गई। सरपंच ने उसे आश्वासन दिया कि अगले दिन पंचायत में उसका मसला हल कर दिया जाएगा। इसी बहाने उसने महिला को नारायणपुर पंचायत सरकार भवन में रातभर रुकने के लिए कहा।

रात में जब भवन में कोई नहीं था तो सरपंच ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया। लेकिन सरपंच ने उसे गोली मारने की धमकी दी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर रात करीब एक बजे पीड़िता ने शौच जाने का बहाना बनाया और अपने मोबाइल के जरिए देवर को सूचित किया। मौका पाकर वह वहां से भागने में सफल रही।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल की जांच की गई। जहां से अंडरगार्मेंट्स सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। उसका पति हरियाणा में मजदूरी करता है और चार साल पहले उसने दूसरी शादी कर ली थी। डेढ़ साल पहले जब यह बात पीड़िता को पता चली, तब से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। पीड़िता का कहना है कि वह बच्चों को लेकर कहां जाए। यही सोचकर वह सरपंच के पास न्याय की गुहार लगाने गई थी। लेकिन वहां उसे न्याय की बजाय दरिंदगी झेलनी पड़ी।

फिलहाल तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। यह घटना न केवल महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समाज में न्याय दिलाने वाले भी भक्षक बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां 15 world famous ancient universities of India Artificial Intelligence is the changing face of the future Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda