हिलसा में स्कूल पर धावा बोल 70 वर्षीय रसोईया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थानांतर्गत मई गांव अवस्थित सरकारी मध्य विद्यालय के गेट पर आज मंगलवार को बदमाशों ने रसोइया की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान मई गांव निवासी धर्म देव प्रसाद की 70 वर्षीय पत्नी सुलोचना देवी के रूप में की गई।

Raising the school in Hilsa the cook was shot dead in broad daylight the police engaged in the investigation 1खबरों के मुताबिक कुछ बदमाश स्कूल पहुंचे और बुजुर्ग महिला रसोईया को गेट पर बुलाया। इसके बाद रसोईया की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस वारदात के बाद स्कूल के बच्चों की चीखने चिल्लाने की आवाज गूंजने लगी। जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और फतुहा इस्लामपुर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए हंगामा करने लगे। उग्र भीड़ रोड़ेबाजी भी की।

वारदात की सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी राधाकांत, डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, बीडीओ प्रिया कुमारी, थाना अध्यक्ष प्रकाश शरण मौके पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति में काबू किया।

Raising the school in Hilsa the cook was shot dead in broad daylight the police engaged in the investigation 1

नालंदा के ग्रामीण आँचल में बिखरे ऐतिहासिक विरासत को संरक्षण की जरूरत

नालंदा सैनिक स्कूल के 35 बच्चे हुए बीमार, विम्स पावापुरी में चल रहा ईलाज

तेल्हाड़ा में हिलसा के सर्राफा व्यवसायी को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, विरोध में कल बंद रहेगी दुकानें

फिरौती की राशि नहीं देने पर हिलसा से लापता किशोर का शव जमुई के झाझा से बरामद, 3 अपहर्ता गिरफ्तार

पति ने माँ को आइसक्रीम के लिए 5 रुपए दी तो पत्नी ने जहर खाकर 2 बच्चों समेत कर ली खुदकुशी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker