अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

हिलसा (नालंदा दर्पण)। बीते 10 मई की देर शाम करीब करीब सवा आठ बजे हिलसा थाना अंतर्गत शेखोपुर गांव में एक तीन वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है।

फिलहाल पुलिस पीड़ित बच्ची के परिजन का विधिवत फर्द बयान लेकर हिलसा थाना कांड सं0 305/24 दिनांक 10/05/24 धारा 376 (AB) भादवि एवं 4 / 8 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया।

उसके बाद पुलिस ने इस कांड में त्वरित कारवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना कारित करने वाले विधि विरुद्ध बालक को विधिवत निरुद्ध किया।

पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची का अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में प्रारंभिक चिकित्सीय जाँच कराए जाने के पश्चात उसे सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्ची का स्वास्थ्य सामान्य बताई जाती है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.