Road accident: बारात जा रहे बहनोई-साला की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

हिलसा (नालंदा दर्पण)। शादी की खुशियाँ अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि एक ही झटके (Road accident) में सब कुछ उजड़ गया। चंडी थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी सुधीर राम का पुत्र राजीव कुमार और उसके साले रॉकी कुमार की शुक्रवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा फतुहा थाना क्षेत्र के नयका रोड के पास हुआ, जब दोनों एक शादी समारोह में बारात लेकर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार राजीव कुमार की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। वह अपने साले रॉकी कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूद गांव में ससुराल पक्ष के किसी सदस्य की बारात में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक नगरनौसा के कैला भदरु से गुजरते हुए फतुहा के नयका रोड के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। राजीव की पत्नी पूनम कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी को महज एक महीना ही बीता था। अभी घर पर लगे मड़वा  का बांस तक नहीं हटाया गया था और पूनम की हाथों की मेंहदी भी अभी पूरी तरह नहीं छूटी थी। इसी बीच ये हृदयविदारक हादसा हो गया।

राजीव कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके असमय निधन से मां और पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। लोगों का कहना है कि अभी तक शादी की मिठास घर में बनी हुई थी, लेकिन अब हर ओर सिर्फ सन्नाटा और आँसू हैं।

मृतक रॉकी कुमार नूरसराय थाना के भखरी गांव निवासी भरोसा राम का पुत्र था। वह भी राजीव के साथ बारात में शामिल होने जा रहा था। दोनों की मौत से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!