अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      बैंक प्रबंधक से लूटी गयी बाइक के साथ लुटेरा गिरफ्तार

      नालंदा दर्पण डेस्क। इस्लामपुर नगर अवस्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक नागेंद्र प्रसाद से लूटी गयी बाइक एवं मोबाइल के साथ एक लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

      अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार के अनुसार विगत 12 दिसंबर की शाम शाखा प्रबंधक बैंक के कार्यों का निबटारा कर वापस बिहारशरीफ लौट रहे थे। इसी बीच निश्चलगंज बाजार से 500 मीटर पहले बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी बाइक एवं मोबाइल लूट लिये।

      इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने एकंगरसराय थाना में प्राथमिक की दर्ज करायी थी। पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय आधार पर खुदागंज थाना क्षेत्र के शंकर बिगहा गांव निवासी नागेंद्र कुमार के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लूटी गयी बाइक एवं मोबाइल भी बरामद किया गया।

      छापेमारी में नालंदा के डीआइयू प्रभारी पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार, पीर बिगहा के थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार, एकंगरसराय के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, खुदागंज के थानाध्यक्ष बबन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रभाकर कुमार झा, सिपाही सुमंत कुमार, कुंदन कुमार व विकास कुमार शामिल थे।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A-ZHRN6jrX0[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=WKWW7_1_mYo[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=rBk-8tt1YPk[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!