अन्य
    Sunday, September 8, 2024
    अन्य

      सेव द चिल्ड्रेनः बाल संरक्षण समिति के सशक्तिकरण पर परामर्श-संगोष्ठी का आयोजन

      Save the Children Organization of consultation seminar on empowerment of Child Protection Committee 1राजगीर (नालंदा दर्पण)।  आज सेव द चिल्ड्रेन के तत्वाधान में होटल ईंडो होक्के राजगीर में श्रम संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों के साथ बाल संरक्षण समिति के सशक्तिकरण पर परामर्श एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

      कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सेव द चिल्ड्रन के जिला समन्वयक आभाष कुमार ने उपस्थित लोगो का स्वागत किया।

      इस अवसर पर सेव द चिल्ड्रेन के पियूष कुमार द्वारा बिहार सरकार के नई शिक्षा निति पर विशेष प्रकाश डाला गया। बाल विवाह एवं बाल श्रम के मुद्दे एवं कानून पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

      प्रतिभागियों के बीच बिहार सरकार के योजनाओं का पुस्तक भी वितरित किया गया। इस कार्यशाला में बाल श्रम एवं चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पे भी चर्चा की गई।

      मौके पर उपस्थित राजगीर की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बाल संरक्षण के मुद्दे पर जोर देते हुए बताया कि कैसे सभी विभाग एक साथ मिलकर बाल संरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार कर सकते हैं।

      इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा सरकारी विद्यालय में प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिससे बच्चों के ठहराव को सुनिश्चित किया जा सके ।

      इस कार्यशाला में सेव द चिल्ड्रेन के राजु, अमरेंद्र, विक्की, रौशन आदि उपस्थित थे। कार्यशाला का समापन प्रखंड समन्यवक राजगीर अच्युतानंद पांडे ने सधन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

      2 COMMENTS

      Comments are closed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!