एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। बीते बुधवार की देर शाम एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत महाराजगंज के निकट निशनपुरा गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार उर्फ राजीव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
बताया जाता है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल समाप्ति के बाद एकंगरसराय बीआरसी स्थित कार्यालय गए थे. जहां से वे मध्यान भोजन का बर्तन लेकर अपने गांव तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत निशनपुरा जा रहे थे कि रास्ते में महाराजगंज के निकट अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
उसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां से उनकी स्थिति को चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
शिक्षक की मौत की जानकारी मिलते ही एकंगरसराय प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर व्याप्त हो गया है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=yGpLH58Vxok[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=kGffItEE3HE[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=a1VyarsT3qE[/embedyt]
राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय
अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व
राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर
सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो
BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक