चंडी में अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलटी स्कूली वाहन, दर्जन भर जख्मी, एक गंभीर

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के सुमका गांव के पास स्कूली वाहन पलटने से दर्जन भर स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिसमें एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक स्कूल वाहन कुछ बच्चों को सुमका गांव पहुंचाकर लौट रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गड्ढे में पलट गयी।School vehicle overturned in a 20 feet pit in Chandi a dozen injured one serious 2

इस हादसे में नौ बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए। जिसमे एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और अपने-अपने बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

जैतीपुर चौराहा पर स्थित आरबीएस जोन स्कूल का मैजिक वाहन बच्चों को लेकर सुमका गांव पहुंचाकर खरजम्मा गांव में कुछ बच्चों को पहुंचाने जा रहा था। इसी दरम्यान स्कूली वाहन दो पलटी मारते हुए 20 फिट गहरे गड्ढे में गिर गया।

इस हादसे में खरजमा निवासी छात्र दिवांशु, दीपांशु, सन्नी, अनुष्का, पीयूष, आदित्य राज, अमृता कुमारी, प्रियांशु, राज किशन आदि जख्मी हो गए। जबकि अनुष्का का स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future