बीए पार्ट टू की यूं भेड़िया धसान परीक्षा देते वीडियो वायरल, सीएम के नालंदा मेें देखिए कदाचार युक्त परीक्षा !

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के विभिन्न केंद्रों पर इन दिनों बीए पार्ट टू की परीक्षा ली जा रही है। इसी केंद्र पर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में एक ही कमरे में कई छात्र- छात्रा जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रही हैं। उनके पास मोबाइल भी है और बड़े आराम से एक दूसरे की नकल कर रहे हैं। जिसे कोई देखने वाला नहीं है।

यह वीडियो स्टेशन रोड स्थित अल्लामा इकबाल कॉलेज का बताया जा रहा है। जहां नालंदा शोध संस्थान का सेंटर पड़ा है। वीडियो बना रहा छात्र कई छात्रों का एडमिट कार्ड भी बार-बार दिखा रहा है। जिसमें साफ तौर पर कॉलेज का नाम दिख रहा है।

वायरल वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि किस तरह यहां कदाचार युक्त माहौल में परीक्षा ली जा रही है।

हालांकि नालन्दा दर्पण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अगर यह वीडियो सही है तो कदाचार मुक्त परीक्षा लिए जाने का दावा करने वाले जिला प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है।

नीचे देखिए वायरल वीडियो…..

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker