नालंदाराजगीरहादसा

बाइक और बस की सीधी टक्कर में छात्रा की मौत, 2 लोग गंभीर

नालंदा दर्पण डेस्क। सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंब्रिज स्कूल के पास बाइक और बस की टक्कर में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए।

बताया जाता है कि दीपाली कुमारी अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर नारदीगंज से बिहारशरीफ बीए पार्ट वन की परीक्षा देने आई थी। परीक्षा देने के बाद वह अपने भाई के साथ नारदीगंज के पंडोपा गांव वापस लौट रही थी।

इसी दौरान कैंब्रिज स्कूल के पास एक बस से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार रुपाली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया।

फिलहाल पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=CwqYaVDltR0[/embedyt] [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fLi0RrrN6cc[/embedyt] [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=O1ZjMWYmAq4[/embedyt]

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker