शिक्षा

डॉ. एस सिद्धार्थ के ACS का अतिरिक्त प्रभार संभालते ही शिक्षकों को बड़ी राहत, बदला स्कूल टाइम

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव केके पाठक की लंबी छुट्टी पर चले जाने एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करते ही सरकारी स्कूल के शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

बता दें कि फिलहाल सरकारी स्कूलों में आठ जून तक कक्षाएं स्थगित हैं। इस बीच भीषण गर्मी व लू को देखते हुए विभागीय स्तर पर शिक्षकों को डेढ़ घंटे की राहत दी गई है। अब उन्हें दोपहर 12 बजे तक ही विद्यालय में रहना होगा। पहले शिक्षकों के लिए डेढ़ बजे तक विद्यालय में रहना अनिवार्य था। आठ जून तक शिक्षक पूर्ववत विद्यालय आते रहेंगे।

शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार शिक्षक सुबह छह बजे स्कूल आएंगे और दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल में रहेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक निर्धारित मिशन दक्ष और विशेष कक्षाएं भी स्थगित हैं, इस कारण शिक्षकों की कार्य अवधि घटा दी गई है।

वहीं सुबह से 7 बजे से 11 बजे तक स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण कर्मी प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को देंगे। प्रधानाध्यापक स्कूल में 12.30 बजे तक रहेंगे, क्योंकि प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन 11.30 से दोपहर 12.30 तक वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जुड़ना है।

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध