मरीजों का दर्द बढ़ा रहा मंत्री का गांव बेन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाल सड़क

बेन ‌‌(रामावतार कुमार)।  बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का गांव बेन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर दिन सैंकडों से अधिक मरीज, उनके परिजन एवं स्वास्थ्य कर्मी की आवाजाही होती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाल सड़क इन सभी के लिए मुसीबत बनी है।

उबड़ खाबड़ रास्ते एवं गड्ढे में तब्दील सड़क और धूलकण से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। सबसे अधिक परेशानी दुर्घटना ग्रस्त मरीज और गर्भवती महिलाओं को होती है। इनका दर्द और भी बढ़ जाता है।

मतलब यह कि अस्पताल की इमरजेंसी, वार्ड एवं ओपीडी तक जाने वाली कोई भी रास्ता समतल तथा मरीजों के अनुकूल नहीं है। वहीं वृद्ध एवं गर्भवती मरीजों के लिए जोखिम अधिक बढ़ा होता है।

उबड़-खाबड़ और गड्ढे भरे रास्ते होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की बदहाल सड़क होने के कारण स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचने में मरीज दर्द से कराह उठता है। दुर्घटना ग्रस्त मरीजों एवं गर्भवतियों के लिए अस्पताल जाने वाली सड़क मुसीबत बनी है।

बोले चिकित्सकः बेन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल की ओर आने वाली सड़क चिकनी होनी चाहिए। आते-जाते मरीजों का दर्द न बढ़े और न हीं बीमारी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ.सतीश कुमार सिन्हा ने भी माना कि अस्पताल आने वाली सड़क का बेहतर होना जरूरी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3XCHd9QZ0fk[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=JhDnEB95JwE[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=nTxQIxOMLBs[/embedyt]

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker