नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

तिलक समारोह में जा रही कार पलटी, लड़की के मौसा-नाना समेत 3 की मौत, एक गंभीर

सरमेरा (नालंदा दर्पण)। सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव के समीप शनिवार को करीब 11 बजे दिन में इनोवा कार पलटने से तीन सवार की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गए।

सभी लोग बोलेरो से तिलक में शामिल होने बिहारशरीफ से पटना जिला के कररा गांव जा रहे थे। दौरान यह हादसा हुआ।

कार पलटने के बाद आसपास के लोग दौड़े। लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनमें से दो की मौत घटनास्‍थल पर ही हो चुकी थी। एक ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान महावीर महतो के पुत्र एकादश प्रसाद(70 वर्ष), ब्रह्मदेव प्रसाद के पुत्र रामाकांत प्रसाद (50 वर्ष) व परमानंद पांडे (60 वर्ष) के रूप में की गई है। घायल छोटू कुमार (16 वर्ष), निशु कुमार (12 वर्ष) व अभिनव कुमार (29 वर्ष) का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

सरमेरा थानाध्यक्ष के अनुसार रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी मकसूदन प्रसाद की बेटी का तिलक पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र के कड़रा निवासी निरंजन कुमार के यहां जाना था। तिलक समारोह में शामिल होने के लिए वधू पक्ष के लोग कार से जा रहे थे।

इसी दौरान चालक का नियंत्रण खो गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर पइन में पलट गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

इधर हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्‍वजनों के विलाप से माहौल गमगीन बना हुआ है। जहां शादी की खुशियां थी, वहीं मातम पसर गया। तीन लोगों की मौत से गांव में भी मातमी सन्‍नाटा पसरा हुआ है।

मंत्री श्रवण कुमार के ससुराल में बड़ी चोरी, 2 लाख नगद समेत 20-25 लाख रुपए मूल्य के उड़ाए जेवर

जेजेबी ने मारपीट-छिनतई के आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र को किया रिहा

मनचलों की हरकत से परेशान स्कूल संचालक ने थाना पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में बेटी की शादी तय करने जा रहे दो दोस्त की दर्दनाक मौत

लोकसभा पहुंची प्रागैतिहासिक कालीन मगध सम्राट जरासंघ अखाड़ा की दुर्गति

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।