अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

मंत्री श्रवण कुमार के ससुराल में बड़ी चोरी, 2 लाख नगद समेत 20-25 लाख रुपए मूल्य के उड़ाए जेवर

बेन (नालंदा दर्पण)। इन दिनों नालंदा जिले में चोर-लुटेरों की सर्वत्र बहार है। दारु-बालू के पीछे दम फुलाती पुलिस को अन्य गंभीर अपराधों की कोई परवाह नहीं रह गई है।

बीती रात बेन थना के मरसुआ गाँव में बदमाशों ने सुधीर प्रसाद के घर में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।यहाँ करीब 2 लाख रुपए नगद समेत 20-25 लाख रुपए मूल्य के जेवर आदि की चोरी बताई जा रही है।

Big theft in Minister Shravan Kumars in laws jewelery worth Rs 20 25 lakh including 2 lakh cash blown away
मत्री सरवन कुमार के साले सुधीर प्रसाद…

सुधीर प्रसाद स्थानीय नालंदा विधायक एवं मत्री सरवन कुमार के साले हैं और उन्हीं के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

श्री सरवन कुमार सरीखे विधायक-मंत्री के ससुराल मे हुई चोरी की चर्चा पूरे जेवार में हो रही है। जब मंत्री जी का ससुराल सुरक्षित नहीं है तो फिर आम लोगों के घर का भगवान ही मालिक है।

बताया जाता है कि बीती रात जब सब सो गए तो लुटेरे आए और घर के बाहर पड़ी सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए और मंत्री जी के साले, सास, सरहज आदि के कमरों को बाहर से बंद कर दिया और फिर चोरी मचाई।

पीड़त सुधीर प्रसाद हुई इस चोरी को लेकर पुलिस के प्रति काफी नाराजगी प्रकट की है। उनका कहना है कि इसके पहले भी चोर-लुटेरे छोटी-बड़ी वारदात को अंजाम देते रहे हैं, लेकिन पुलिस कभी भी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस गंभीर होती तो इस प्रकार की घटना नहीं होती।

बहरहाल, इस चोरी की खबर सुनते ही मंत्री जी की पत्नी मायका पहुंच गए हैं, वहीं खुद मंत्री जी भी उतर बिहार से ससुराल को रवाना हो गए हैं। वहीं सूचना पाकर अहले सुबह पहुंची बेन थाना पुलिस घटना का जायजा लेकर लौट चुकी है।

जेजेबी ने मारपीट-छिनतई के आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र को किया रिहा

मनचलों की हरकत से परेशान स्कूल संचालक ने थाना पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में बेटी की शादी तय करने जा रहे दो दोस्त की दर्दनाक मौत

लोकसभा पहुंची प्रागैतिहासिक कालीन मगध सम्राट जरासंघ अखाड़ा की दुर्गति

टैंकलोरी की चपेट से युवक की मौत, सड़क जाम, चालक की पिटाई, रेफर, वाहन जप्त

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।