नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

दंपत्ति ने बेटा-भतीजा द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी मिलने पर एसपी का दरवाजा खटखटाया

इस मामले की शिकायत बेन थाना में दी गई और आरोपी पर कारवाई की मांग की गई। लेकिन शिकायत के बाद भी न आरोपी पर कारवाई हुई और न हीं मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है…

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के  जनकपुर गांव के एक दंपत्ति ने अपने पुत्र व भतीजे द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर एसपी से फरियाद की है।

दरअसल यह मामला बेन थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव की है। यहाँ पर कुछ दिन पहले दंपत्ति के पुत्र एवं भतीजे द्वारा माता पिता के साथ मारपीट व जान से मारने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद पीड़ित द्वारा बेन थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

लेकिन थाना पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई थी। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी नालंदा से मिलकर व आवेदन देकर आरोपियों पर कारवाई की गुहार लगाई है।

एसपी से की शिकायत: पीड़ित अरविन्द प्रसाद एवं अन्तरा देवी ने दिए आवेदन में लिखा है कि विगत 30 मई 23 को देर रात पुराने जमीन जायदाद को लेकर मेरे छोटे पुत्र राहूल कुमार, शिवकुमार प्रसाद उर्फ गौतम एवं सतेन्द्र प्रसाद पिता स्व.आदित्य प्रसाद ने मेरे घर के दरवाजे को तोड़कर प्रवेश कर गया और भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए मारपीट किया गया। जिसमें मैं और मेरी पत्नी अन्तरा देवी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। तथा घर में रखे 50 हजार रुपए भी ले भागे। और जाते समय जान से मारने की धमकियां दी।

पीड़ित ने यह भी बताया कि मामले की शिकायत बेन थानेा में की और आरोपी पर कारवाई की मांग की। लेकिन शिकायत के बाद भी न आरोपी पर कारवाई हुई और न हीं मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। तथा आए दिन बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित ने यह भी बताया कि बीते 27 अगस्त 23 को भी राहूल कुमार एवं शिवकुमार प्रसाद उर्फ गौतम बाहरी व्यक्तियों के साथ आया और जान से मारने की धमकियां दी है। जिसके बाद मैंने 28 अगस्त 23 को एसपी से मिलकर और आवेदन देकर आरोपियों पर कानूनी कारवाई की मांग की है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »