अपहृत युवक को स्कूल में पहले जिंदा जलाया, फिर शव को टुकड़े कर नदी में फेंक दिया

नालंदा दर्पण डेस्क। बीते 16 अक्टूबर को अपहृत बिहारशरीफ के अस्पताल मोड़ के मुसादपुर मोहल्ला निवासी बिजलीकर्मी उर्मिला देवी के 20 साल वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की हत्या कर दी गई है।

50 lakh ransom demanded on phone after kidnapping the son of an electrician 2
अपहृत नीतीश कुमार

खबरों के मुताबिक सोहसराय के आशानगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल परिसर में अपहृत युवक की हत्या की गई। पुलिस को हत्या के साक्ष्य मिले। युवक को जिन्दा जलाने के बाद  उसके शव के टुकड़े कर पास के पंचाने नदी में फेंक दिया गय। पुलिस ने हत्यारोपी स्कूल संचालक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है ।

बता दें कि 16 अक्टूबर को बदमाशों ने बिहारशरीफ के मुसादपुर मोहल्ले से नीतीश कुमार नामक 20 साल के एक युवक का अपहरण किया गया था। बदमाशों ने नीतीश के परिवारवालों से 50 लाख की फिरौती मांगी थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने नीतीश कुमार के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में लिया था। उन दोनों बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को स्कूल संचालक की संलिप्ता सामने आई। जिसके बाद पुलिस की टीम मदर टेरेसा स्कूल पहुंची। जहां से हत्या के साक्ष्य मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पनहर पंचायत में जिपस, पंसस, मुखिया, सरपंच के 7 प्रत्याशियों पर प्राथमिकी दर्ज
बिजलीकर्मी पुत्र को अगवा कर फोन पर माँगी 50 लाख रुपए की फिरौती
उर्द्धनग्न युवती का होटल में फांसी लगाते वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
बच्ची संग गंदी हरकत करते धराया किशोर, हुई पिटाई, पुलिस को सौंपा
संरक्षण के अभाव में बिखर रहे हैं नालंदा की इस ‘छोटी अयोध्या’ के सुनहरे अतीत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker