बेन (नालंदा दर्पण)। दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना से पीड़ित महिला काफी भयभीत है। यह घटना बुधवार की अपराह्न दो बजे की है।
मालूम हो कि भुक्तभोगी महिला कृपागंज निवासी पूजा देवी पति प्रविन्द्र सिंह बुधवार को बेन बाजार स्थित बैंक से घर लौट रही थी। इसी दौरान महाविगहा गांव से पश्चिम दिशा में कुछ दूरी पर एक बाईक पर सवार तीन लूटेरों ने महिला के साथ नगद सहित लाखों मूल्य की संपत्ति का लूटपाट किया और लूटेरे भाग निकले। लूटपाट के दौरान महिला का कान भी फट गया।
घटना की सूचना पीड़ित महिला द्वारा बेन थानें को दी गई। हालांकि इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि महिला की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
पीड़ित महिला ने बताया कि घटना की जानकारी बेन थाना को दी गई। पर पुलिस की शिथिलता बरते जानें के कारण लूटेरे पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस या तो गिरफ्तार करने के लिए तत्पर नहीं है या गिरफ्तार करने के नाम पर स्वांग रच रही है। या फिर लूटेरे पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहा है। तथा लूटेरे खुलेआम पुलिस एवं कानून को चुनौती दे रहा है।
महिला ने यह भी बताई कि लूटेरे गिरोह के लोगों द्वारा मेरा मोबाईल छिना गया है और उसी मोबाईल से मोबाईल में सेव नंबर जो गांव के अन्य लोगों के हैं, उनपर फोन कर गलत गलत शब्दों का इस्तेमाल कर मुझे धमकी दे रहे हैं। जिसकी जानकारी दूसरे के मोबाईल से फोन कर बेन थानाध्यक्ष को दी तथा डीएसपी राजगीर एवं एसपी नालंदा को देना चाही, पर रिसीव नहीं किया गया।
- कतरीसराय में ऑनलाइन ठगी करते 18 मोबाइल समेत 6 लोग धराए
- चंडी में नशेड़ियों का नया शगूफा, आयोडेक्स चाटिए और नशे में डूब जाइए, बढ़ा क्राइम



