अपराधगाँव-जवारबिग ब्रेकिंगहिलसा

होमगार्ड जवान के पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, शव को तेजाब से जलाकर खंधा में फेंका

चंडी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के चंडी थाना के गौढापर गांव में गुरुवार की रात एक होमगार्ड जवान के पुत्र की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने की मंशा से शव को खंधा में फेंककर तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया। मृतक दीपनगर थाना में तैनात बेलधन्ना गांव निवासी होमगार्ड जवान विजय कुमार सिंह के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बताया जाता है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी एंगल से हत्याकांड की जांच में जुट गई है।

परिजनों के अनुसार मुकेश शाम में मछली मारने बेलधन्ना से निकला था। रात में घर नही लौटा। सुबह ग्रामीणों से परिजन को सूचना मिली कि मुकेश का शव गौढापर गांव के खंधा में फेंका हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।

इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि लाठी से पीटकर युवक को मारा गया है। समीप में खून लगी लाठी भी मिली। हत्या के बाद शव को एसिड से जलाने का प्रयास हुआ। बॉडी का कुछ हिस्सा जला है।

चंडी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।