नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

ये हैं नालंदा SP के मंथली बेस्ट SDPO और SHO, हुए सम्मानित

नालंदा एसपी की यह पहल पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और नई ऊर्जा का संचार करने वाली है। जोकि कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो सकता है

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अपराध पर नकेल कसने और त्योहारों को शांति व सुरक्षा के साथ संपन्न कराने वाले पुलिस अधिकारियों को नालंदा एसपी भारत सोनी ने क्राइम मीटिंग के दौरान सम्मानित किया। इस विशेष कार्यक्रम में बेस्ट एसडीपीओ ऑफ द मंथ, बेस्ट सीआई, बेस्ट एसएचओ और साइबर क्राइम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को मोमेंटो देकर सराहा गया।

बेस्ट एसडीपीओ ऑफ द मंथ: सदर डीएसपी वन नुरुल हक

बेस्ट सीआई ऑफ द मंथ: नूरसराय सर्किल इंस्पेक्टर अनिल पांडेय

बेस्ट एसएचओ ऑफ द मंथ: नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार

साइबर क्राइम में उत्कृष्ट प्रदर्शन: मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार

नालंदा एसपी ने बताया कि दुर्गापूजा और छठ जैसे बड़े त्योहारों को बेहतर माहौल में संपन्न कराने में पुलिस पदाधिकारियों की सतर्कता और मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए अधिक से अधिक कुर्की-वारंट का निष्पादन किया गया।

उन्होंने कहा कि हर महीने उन अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है। जो अपराध नियंत्रण, कुर्की-वारंट निष्पादन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असाधारण प्रदर्शन करते हैं।

बैठक में एसपी ने ठंड के बढ़ते मौसम को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए-

चोरी की घटनाओं पर अंकुश: रात के समय गश्त को और मजबूत किया जाए।

हाइवे पर सुरक्षा: हाइवे पर विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रखा जाए।

अवैध कारोबार पर कार्रवाई: बालू और शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए तत्पर रहें।

अपराधियों पर नजर: जेल से रिहा अपराधियों और फरार अभियुक्तों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।

स्थानीय सूचना का संग्रहण: स्थानीय स्तर पर सूचनाएं एकत्रित कर अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जाए।

वहीं एसपी भारत सोनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो पुलिस अधिकारी अपेक्षानुसार प्रदर्शन नहीं करेंगे, उन्हें दंडित किया जाएगा। इस सख्ती का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है।

इस बैठक में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल, हिलसा डीएसपी-1 सुमित कुमार, हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण, राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह समेत कई अन्य थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार