Home स्वास्थ्य मानव हृदय के लिए अनमोल वरदान यह, जानें इसके गजब फायदे

मानव हृदय के लिए अनमोल वरदान यह, जानें इसके गजब फायदे

This is a priceless boon for the human heart, know its amazing benefits
This is a priceless boon for the human heart, know its amazing benefits

मानव हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने के लिए सहजन का सेवन एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। प्राकृतिक गुणों से भरपूर यह सुपरफूड न केवल आपके दिल की सेहत में सुधार करता है…

स्वास्थ्य (नालंदा दर्पण)। सहजन (मोरिंगा) को प्राचीन काल से ही मानव हृदय के लिए औषधीय गुण के रुप में जाना जाता रहा है और अब विज्ञान भी इसके फायदों की पुष्टि कर रहा है। सफल अध्ययनों के अनुसार सहजन हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। सहजन में मौजूद विटामिन ए, सी, बीटा-केरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय की सेहत को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

हृदय की मांसपेशियों को मजबूती: सहजन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते है। ये हृदय की धमनियों में वसा के जमाव को रोकने में मदद करते है। इससे धमनियां स्वच्छ रहती है और रक्त प्रवाह बेहतर होता है।

रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक: सहजन के नियमित सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से खून के प्रवाह में सुधार होता है और धमनियों में अनावश्यक तनाव कम होता है, जिससे हृदय पर दबाव कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है: सहजन में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर: सहजन में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते है। ये फ्री रेडिकल्स हृदय के लिए हानिकारक होते है और समय के साथ हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते है।

ऊर्जा और स्टैमिना में वृद्धि: सहजन में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है, जिससे हृदय भी बेहतर तरीके से काम करता है। यह शारीरिक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

सहजन का सेवन कैसे करें: आप सहजन के पत्तों को सब्जी के रूप में खा सकते है या इसका जूस पी सकते है। इसके अलावा सहजन का पाउडर भी बाजार में उपलब्ध है। जिसे आप सलाद या सूप में मिला सकते है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से न केवल हृदय स्वस्थ रहेगा, बल्कि आपकी संपूर्ण शारीरिक सेहत में भी सुधार होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version