Thursday, January 15, 2026
अन्य

    मामूली बात को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

    पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों की वजह से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। अधिकारी स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर अवस्थित लहेरी थाना अंतर्गत पक्की तालाब तमन्ना क्षेत्र में मंगलवार को एक मामूली विवाद ने दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति और उसके पड़ोसी के बीच हुई छोटी सी कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस घटना की शुरुआत उस समय हुई, जब मेहरपर निवासी केशव उर्फ रतन अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पक्की तालाब क्षेत्र के निवासी मोहम्मद आजाद वहां पहुंचा और केशव से उनकी कुदाल मांगने लगे। केशव ने किसी कारणवश कुदाल देने से मना कर दिया। इस मामूली बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

    इसके बाद दोनों समुदायों के दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। स्थिति को काबू में लाने के लिए कई थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। किसी तरह विवाद को शांत कराया गया। लेकिन इलाके में तनाव बना रहा।

    घटना के बाद पक्की तालाब क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मोहम्मद आजाद को हिरासत में ले लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दी है। ताकि घटना के हर पहलू को समझा जा सके और इस विवाद में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस घटना के बाद क्षेत्र के स्थानीय लोग डरे हुए हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। छोटी-सी बात पर विवाद को इतना बढ़ाना समझ से परे है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इलाके में शांति सुनिश्चित की जाएगी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार