उड़ता विकासः ‘करोड़िया’ कैला पंचायत के वार्ड नंबर-12-13 का हाल देखिए, विधायक जी का गाँव है

नगरनौसा (नालंदा दर्पण )। नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के कैला पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 13। इसकी दुर्दशा आप तस्वीरों के माध्यम से देख सकते हैं।

See the condition of ward number 12 13 of Karodiya Kaila Panchayat it is the village of MLA 1बताया जाता है कि इस पंचायत में करोड़ों रुपए कैला पंचायत के मुखिया अरुण कुमार के द्वारा विकास कार्यों पर खर्च किया जा चुका है, जिसके विकास का स्वरूप आप खुद देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर 12 13 में विकास के नाम पर एक भी कार्य नहीं किया गया ना तो नाली और नाही गली का ढलाई जो ईंट सोलिंग आप देख रहे हैं वह ईंट सोलिंग का कार्य पूर्व मुखिया किए थे।

लेकिन इस बार कैला पंचायत के मुखिया अरुण कुमार ने उन लोगों को आश्वासन दिया था कि चुनाव जीतते ही गली-गली ढलाई के कार्य सर्वप्रथम करूंगा, लेकिन अभी तक एक गिट्टी भी बिछाया नहीं।

See the condition of ward number 12 13 of Karodiya Kaila Panchayat it is the village of MLA
कैला पंचायत का मुखिया अरुण कुमार…

ऐसे में सवाल उठाना लाजिम है कि नगरनौसा प्रखंड के कैला पंचायत में विकास कार्यों के लिए सबसे ज्यादा राशि का भुगतान किया गया और उन राशियों का निकास भी हुआ, लेकिन उन विकास कार्यों की खुला पोल खोल रहा है महमदपुर गांव का वार्ड नंबर 12 13 की हालत।

बताते चलें कि बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा-कृषि मंत्री एवं 9वीं बार विधायक निर्वाचित हरिनारायण सिंह महमदपुर गाँव के ही निवासी हैं और प्राय अपने इसी गांव में निवास करते हैं।

अब ऐसे मुखिया का किस स्तर की सांठगांठ है, जो विधायक और पूर्व मंत्री के गांव के दलितों-महादलितों के साथ अन्याय किया है। तस्वीरों में जिस गली की तस्वीर आप देख रहे हैं, वह दलितों का गली है, जिसकी सुध कभी गाँव के विधायक जी भी नहीं लेते।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

2 Comments

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker