हादसानालंदाहिलसा

दनियावांः अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

दनियावां (आशीष रजंन)। पटना जिले के लखना गांव के समीप बिहटा सरमेरा उच्च राजपथ संख्या 431 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना होते ही वाहनों की दोनों और लंबी कतारें लग गई।

बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार युवक अपने घर की ओर जा रहा था कि दूसरी दिशा से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे रौंद डाला। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।