चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

पंचायत सरकार भवन को लेकर मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

परवलपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के बेन प्रखंड के खैरा गांव के ग्रामीणों ने आगामी एक जून को होनेवाले लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इसकी वजह पंचायत सरकार भवन के निर्माण स्थल को लेकर उनकी नाराजगी है।

खैरा गांव के लोगों का कहना है कि नियमानुसार पंचायत सरकार भवन उनके गांव में ही बनना चाहिए क्योंकि यह पंचायत का सबसे बड़ा रेवन्यू गांव है। लेकिन प्रशासन द्वारा छोटे से गांव धरनी घाम जो खैरा गाँव का टोला है, में भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

इस मुद्दे पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक विरोध पोस्टर भी लगाया है। जिसमें लिखा है कि पंचायत सरकार भवन निर्माण नियमावली की अवमानना कर गांव धरनी घाम टोला में निर्माण कार्य के विरोध में खैरा ग्रामवासियों द्वारा मतदान का बहिष्कार।

ग्रामीणों का कहना है कि मतदान लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया जाता है। लेकिन यहां लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इसलिए हमने इसका बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन तुरंत निर्माण कार्य पर रोक लगाए, क्योंकि खैरा पंचायत के 13 गांवों में सबसे बड़ा रेवेन्यू गांव है और यहीं गैरमजरूआ जमीन भी उपलब्ध है।

खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि का कहना है कि खैरा गांव की आबादी लगभग छह हजार के आसपास है और यहां तीन बूथों पर मतदान किया जाता है। पंचायत सरकार भवन खैरा के टोला धरनीधाम में बनाए जाने को लेकर खैरा गांव के लोगों ने मतदान बहिष्कार का घोषणा किया है।

हालांकि, इसकी जानकारी होने के बाद स्थानीय प्रशासन शनिवार को गांव में जाकर ग्रामीणों से मतदान करने का अनुरोध की है।

नालंदा में फिर गायब मिले 36 शिक्षक, होगी वेतन कटौती

हरनौत सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में ठेका मजदूरों का भारी शोषण

नटवरलाल निकला राजगीर नगर परिषद का सस्पेंड टैक्स दारोगा

बिहारशरीफ में ब्राउन शुगर की गिरफ्त में आए एक और युवक की मौत

ACS केके पाठक के प्रयास से स्कूली शिक्षा में दिख रहा सुधार

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.