चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी प्रखंड में भी बदलाव की बयार, 3 पंचायत के मुखिया पद का परिणाम घोषित

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा कालेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंडी प्रखंड की मतगणना शुरू हुई। फिलहाल प्रखंड के तीन पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

चुनाव परिणाम को देखकर लग रहा है कि इस बार मतदाता काफी बदलाव के मूड‌ में हैं। प्रखंड में बदलाव की बयार बह रहीं है।

चंडी प्रखंड के महकार पंचायत से जिस परिणाम की उम्मीद थी, वहीं रिजल्ट देखने को मिला है।

पिछले चुनाव में महज 22 वोटों से चुनाव हारे कुमार अजय सिन्हा उर्फ मुन्ना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिमन्यु कुमार को लगभग 694 मतों से हराने में सफल रहे। जबकि यहां से निवर्तमान मुखिया शिवेन्द्र प्रसाद बुरी तरह हारते हुए तीसरे नंबर पर रहे।

वहीं हसनी पंचायत में भी मतदाताओं ने निवर्तमान मुखिया को नकार दिया। यहां भी अप्रत्याशित रूप से भारत भूषण सिंह उर्फ वीरू ने जीत हासिल की। उन्होंने लगभग 333 मतों से जीत हासिल की।

माधोपुर पंचायत में भी इस बार परिणाम काफ़ी चौंकाने वाला रहा। कुर्मी बाहुल्य इस पंचायत में आखिरकार कुर्मी उम्मीदवारों के बीच खींचतान में आत्माराम सिंह बाजी मार ले गये।

उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की। फिलहाल रूखाई पंचायत की मतगणना शुरू होने वाली है।

 

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।