महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी-2024: राजगीर में सौंदर्यीकरण की तैयारियों पर समीक्षा बैठक

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में राजगीर स्थित आरआइसीसी भवन में महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी-2024 के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में संबंधित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर के खेल परिसर में किया जाएगा, जिसमें भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी।

सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से जारी: राजगीर शहर के प्रमुख स्थल जैसे शांति स्तूप, वनगंगा और ब्रह्म कुंड को सुंदर बनाने का कार्य तेजी से हो रहा है। इसके अलावा शहर के मुख्य स्थलों जैसे मेला मैदान, स्टेट गेस्ट हाउस, नालंदा यूनिवर्सिटी चौक और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी की जा रही है।

साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान: नगर परिषद द्वारा शहर की सफाई और कचरा उठाव के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। शहर के मुख्य मार्गों पर बिहार टूरिज्म, बुद्धिज़्म और हॉकी स्पोर्ट्स से जुड़ी वाल पेंटिंग की जा रही है। जिससे राजगीर का सौंदर्य और आकर्षण और बढ़ेगा। इसके साथ ही फुटपाथ को व्यवस्थित करने और होटलों व दुकानों पर यूनिफार्म साइनेज लगाने का काम भी किया जा रहा है।

सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था: अंबेडकर चौक, किला मैदान, बस स्टैंड चौक और जवाहर नवोदय विद्यालय सहित विभिन्न जगहों पर डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही पांडू पोखर और सरस्वती नदी की सफाई का काम भी तेजी से किया जा रहा है। टूर्नामेंट के दौरान विधि व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और पार्किंग की सुचारू व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।

निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था: बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि पूरे राजगीर क्षेत्र में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था होगी। कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से पार्किंग शुल्क नहीं ले सकेगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महत्वपूर्ण उपस्थिति: बैठक में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, राजगीर विधायक कौशल किशोर, विधान परिषद सदस्य रीना यादव, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। जिन्हें यह निर्देश दिया गया कि 3 नवंबर से सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से क्रियाशील होंगी। ताकि इस विश्व स्तरीय टूर्नामेंट का सफल और भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future