अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

      चंडी (नालंदा दर्पण)। आज शुक्रवार की सुबह चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी-दनियावां मुख्य सड़क मार्ग पर धर्मपुर गांव के पास एक बाइक सवार की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार कर फरार हो गया। चूंकि घटना के समय सड़क पर कोई नहीं था। आते-जाते वाहन चालक की नजर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बगल में गिरे युवक पर गई। बाद में लोगों ने उसे देखा तो वो  मरा पड़ा था।

      मृतक युवक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के सबनहुआ गांव निवासी सूरज नारायण के रूप में की गई। घटना की सूचना  पाकर पहुंचे उसके परिजन के अनुसार मृतक अपना ससुराल चंडी थाना क्षेत्र के बोधी बिगहा गया हुआ था। वह एनटीपीसी, बाढ़ में काम कर रहा था।

      ससुराल बोधी बिगहा से बाढ़ जाने के लिए वह निकला था। धर्मपुर और माधोपुर के बीच जैसे ही वह पहुंचा तेजी गति से जा रही कोई वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

      घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चंडी-दनियावां मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=y48YpcRyvTI[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZwIy65Cxag0[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!