29.2 C
Bihār Sharīf
Tuesday, September 26, 2023
अन्य

    वसूली के पैसे को लेकर सड़क पर भिड़े 2 पुलिसकर्मी, वीडिया वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोहसराय हॉल्ट के पास आज सुबह 9:30 बजे जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही आपस मे भिड़ गए।  झगड़ा का कारण वसूली के पैसे की लेनदेन बताया जा रहा है।

    ये दोनों पुलिसकर्मी 112 नबंर पुलिस वाहन पर डियूटी करते है। अचानक विवाद हुआ और आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान हुई घटना को किसी ने वीडियो रिकार्ड कर वायरल कर दिया। उसके बाद पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। इस संबंध में दोनों जवानों ने कुछ भी बताने से परहेज किया है

    इसी बीच नालंदा पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से मिले दो वीडियो के आधार पर संज्ञान लेते हुए दोनों जवानों को जिला पुलिस केंद्र वापस कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया है।