3 मवेशी की चोरी, 18 आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार, 1 हजार लीटर छोवा नष्ट

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। बीती रात इसलामपुर थाना के विशुणपुर गांव में अज्ञात चोरो ने गौशाला से तीन मवेशी को चोरी कर ली।
पशुपालक देवनंदन पासवान एंव कृष्णा पासवान और रंजीत पासवान ने बताया कि घर के पास तीनों का भैंस गौशाला मे बंधा थे। अर्धरात्री को मवेशी को देखभाल करने के जिए जब गौशाला पहुंचे। तब देखा कि तीनों मवेशी गायब है।
उसी समय से मवेशी को आस पास मे खोजबीन करने लगे। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसकी सूचना थाना को दिया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर जानकारी लिया गयी है। मवेशी का पता नहीं चल सका है। तीनों मवेशी की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से उपर है।
इधर पुलिस ने 18 आरोपियो के मकान में इस्तेहार चिपकाया है। स्थानीय थाना के दारोगा रामाकांत ने बताया कि इसलामपुर थाना के भोला विगहा गांव में आर्मस एक्ट मामले के फरार 18 आरोपी के मकान मे न्यायलय के निर्देशानुसार इस्तेहार चिपकाया गया है और इसके बाद न्यायलय के निर्देनुसार इस मामला के फरार आरोपियों पर अग्रीम कारवाई किया जायेगा।
उन्होने बताया कि इस दौरान मेढीमठ गांव के पास चुपके से अवैध रुप देशी शराब बनाने के ठीकानों पर छापेमारी कर लगभग एक हजार लीटर देशी शराब वनाने वाली छोबा को विनष्ट कर दिया गया है। वहीं धंधेबाज भागने में सफल रहे।






