नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

2 महिला समेत 3 लोगों की गई जान, पति गिरफ्तार

नालंदा दर्पण डेस्क। बिंद थाना अंतर्गत विशुनपुर टोला छिलका के समीप अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो बिजली पोल में सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में स्कॉर्पियो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि, दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक मुफ्तीपुर निवासी कलेश्वर राउत का 35 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है। जबकि घायल युवक हरनौत थाना क्षेत्र के छतियाना निवासी बच्चन प्रसाद का पुत्र शैलेश कुमार है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

लोगों ने बताया कि युवक नौ महीना पहले भाड़ा पर चलाने के लिए स्कॉर्पियो खरीदी थी। युवक रनौत में रहकर भाड़े पर रोते-बिलखते परिजन। स्कॉर्पियो चलाता था। रविवार की शाम हरनौत से अपने देस्त के साथ जमसारी गांव दोस्त के पुत्र के बर्थडे में भाग लेने आया था।

बर्थडे समारोह में शामिल होने के बाद वह अपने घर मुफ्तीपुर लौट रहा था। इसी दौरान घने कोहरे के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गयी। मृतक भाई में अकेला था। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। इसी के सहारे घर परिवार चलता था।

अचानक हुई युवक की मौत से गांव में मातम छा गया। पत्नी शीला देवी व माता का रो-रोकर बुरा हाल है। हम सब के कौन पालतय हे रजवा कहकर बेसुध हो जाती है। परिजनों की चीत्कार से हर किसी की आंखें नम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया गया है।

सड़क हादसा में गयी अज्ञात महिला की जान, पहचान में जुटी पुलिसः एकंगरसराय-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित तारापुर गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन ने 55 वर्षीय अज्ञात महिला को बुरी तरह से कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा एवं पुलिस अवर निरीक्षक प्रभाकर झा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क पर बिखरे हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में रहने के कारण उक्त महिला की पहचान नहीं हो पायी है।

पारिवारिक कलह में जहर खाकर महिला ने दी जानः अस्थावां थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में विनेशर पासवान की पत्नी संजु देवी ने जहर खाकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

मृतका की शादी अस्थवां थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी जागो पासवान के पुत्र विनेशर पासवान के साथ हुई थी। मृतका की वे संतानें हैं। पति-पत्नी में बराबर झगड़ा होते रहता था।

इसी को लेकर दो साल पूर्व समझौते के लिए बिहार महिला थाने में आवेदन दिया था। मृतका के पिता सारे थाना क्षेत्र के सबरदीनगर गांव निवासी गर पासवान ने पति समेत दो भाई एवं चाचा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतका के परिजन ने घटना की जानकारी दी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future