हिलसा

इधर छोटा बेटा का घर सोने गई, उधर बड़ा बेटा का बंद घर खाली हो गया

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी गांव में बीती रात एक बंद घर से नगद समेत लाखों की संपति चोरी हो गयी।

पीड़ित कुंती देवी ने बताया कि उसका बड़ा बेटा पिंटू प्रसाद अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। वह उसकी घर का देखभाल करती है और रात में इस घर को बंद कर अपने छोटा बेटा रंजीत कुमार के घर पर रहती है।

उन्होंने बताया कि कल शाम रोज की तरह घर में संध्या-बाती दिखाने के बाद ताला बंद कर अपने छोटा बेटा के घर चली गई थी। सुबह जानकारी मिला कि बड़ा बेटा के घर का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर पर पहुंची, तब देखा कि मेन दरवाजा समेत दो किवाड़ी में लगा ताला और दो पेटी बक्शा का ताला टूटा है। घर में समान जैसे तैसे हालत में विखरा पड़ा है।

उन्होंने बताया कि सोने की नथीया, कानवाली, वेसर, पायल, कांसा पीतल का वर्तन, कीमती कपड़ा आदि सहित लगभग ढेड़ लाख रुपया के समान चोर चुराकर ले गया है। इसकी सूचना थाना को दिया गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।