नवोदय की प्रतियोगिता परीक्षा में इस स्कूल के 5 छात्रों ने बाजी मारी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इसलामपुर बाजार के मलिकसराय स्थित कृषि फार्म के पास रिपब्लिक मिलिट्री स्कूल के पांच छात्रो ने नवोदय प्रतियोगिता की परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिसमें छात्रा भी शामिल है।

सफल छात्रों मे मलिकसराय मुहल्ला के पिंटू पंडित के पुत्री सानिया भारती, विनोद सिंहा के पुत्री अन्नया राज, तेतरीया गांव के कौशल कुमार सिंह के पुत्री वैष्णबी, आत्मा गांव के वीरेन विश्वकर्मा के पुत्री मुस्कान कुमारी एवं पुत्र राज कुमार शामिल है।

इस सफलता के लिए छात्रों ने स्कूल के निदेशक हिमांशु को श्रेय देते हुए बताया कि लगन मेहनत के साथ पढाई करने वालों की लक्ष्य प्राप्त हो ही जाता है।

निदेशक ने बताया कि इस स्कुल में सैनिक, नवोदय, सिमुलतल्ला, आरके मिसन, मिलिट्री आदि  प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों के द्घारा करवाया जाता है।

उन्होंने सफल छात्रों को कप देकर समानित करते हुए कहा कि इन सभी होनहार छात्रों ने यह सफलता हासिल कर स्कूल के साथ इसलामपुर का भी नाम रौशन किया है।

 

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker