अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी थाना पुलिस ने फायरिंग वीडियो मामले में 5 अपराधी को हथियार समेत दबोचा

“चंडी थाना पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है…

चंडी (नालंदा दर्पण)। पुलिस की मुस्तैदी और सक्रियता से एक बार फिर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिरा है। चंडी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फायरिंग और दहशत फैलाने के आरोप में 5 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बताया जाता है कि बीते 3 दिसंबर 2024 को चंडी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोहित कुमार नामक अपराधी अपने चार साथियों के साथ एक वर्ना कार (BR-21AM-5055) में सवार होकर माधोपुर बाजार में घूम रहा है। यह वही अपराधी लोग थे, जिन्होंने कुछ दिन पहले कार से पिस्टल लहराते हुए फायरिंग का वीडियो बनाया था।

पुलिस ने तत्काल माधोपुर बाजार के पास नाकाबंदी कर कार को रोका। तलाशी के दौरान उनके मोबाइल फोन में फायरिंग का वीडियो मिला। पूछताछ में शुभम कुमार ने फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल को अपने घर में छिपाने की बात कबूल की। शुभम के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके घर से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद कीं।

गिरफ्तार अपराधियों में मोहित कुमार (माधोपुर डीह), अविनाश कुमार (माधोपुर डीह), शुभम कुमार (माधोपुर बाजार), श्रवण कुमार (विशुनपुर), रोहित राज (रुखाई) शामिल हैं।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास सामने आया है। इन पर चंडी थाना में पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.