Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    शिक्षिका के साथ मारपीट-दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

    इस शर्मनाक घटना ने न केवल पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शिक्षा विभाग की निष्क्रियता को भी उजागर किया है। महिला शिक्षिका के साथ इस प्रकार के दुर्व्यवहार शिक्षा संस्थानों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करता है

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और नालंदा विधायक श्रवण कुमार के गृह क्षेत्र बेन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हुआ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह को बच्चों के बीच एक सहायक शिक्षिका के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है।

    यह घटना 23 दिसंबर 2024 को हुई, जब चेतना सत्र समाप्त होने के बाद शिक्षक पठन-पाठन की तैयारी में जुटे थे। तभी पूर्व प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों के साथ बदसलूकी करने लगे। इस दौरान उन्होंने सहायक शिक्षिका निभा कुमारी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

    इस घटना के बाद वर्तमान प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद ने बेन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक दोषी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और मामले की जांच का हवाला देकर टालमटोल कर रही है।

    विद्यालय के अन्य शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि एक महिला शिक्षिका के साथ ऐसा व्यवहार न केवल शर्मनाक है बल्कि यह शिक्षा प्रणाली और महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है।

    स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने दोषी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और शिक्षा विभाग को भी विद्यालयों में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना चाहिए।

    यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। सभी संबंधित विभागों से अपील है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाएं। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नीचे देंखे शिक्षिका के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का वीडियो…

    👉प्रधानाध्यापक समेत कई शिक्षकों पर हमला, महिला टीचर को भी मारा, जांच में जुटी पुलिस

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future