नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचार

बिहार सचिवालय में हड़कंपः पेसू का SDO 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ धराया

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार सचिवालय स्थित पेसू (पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई यूनिट) कार्यालय में पटना विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एसडीओ अखिलेश कुमार को 30 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह घटना भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार अखिलेश कुमार ने एक उपभोक्ता के काम को पूरा करने के लिए 90 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। उसने पीड़ित से कहा था कि यह रकम तीन किस्तों में दी जाए। पहली किस्त के तौर पर 30 हजार रुपये लेने की योजना बनाई गई थी। पीड़ित ने इस मांग को स्वीकार करने का नाटक करते हुए इसकी जानकारी पहले ही निगरानी विभाग को दे दी।

निगरानी टीम ने पीड़ित के साथ मिलकर एक योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही पीड़ित ने पहली किस्त के 30 हजार रुपये एसडीओ को दिए। मौके पर पहले से मौजूद टीम ने अखिलेश कुमार को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विजिलेंस के कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

यह घटना पटना सचिवालय में चर्चा का विषय बन गई है। बिजली विभाग के कार्यालय में विजिलेंस की इस कार्रवाई ने विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा दिया। विजिलेंस टीम ने बताया कि घूसखोरी की शिकायत मिलने के बाद से ही इस पर नजर रखी जा रही थी।

फिलहाल आरोपी एसडीओ अखिलेश कुमार से विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस मामले में और भी कर्मचारी या अधिकारी शामिल हैं। विजिलेंस विभाग ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार