Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    चकाचौंध के पीछे छिपी हकीकत: चंडी रेफरल अस्पताल में ठंड से ठिठुरते मरीज

    चंडी (नालंदा दर्पण)। चकाचौंध भरी बाहरी दिखावट के पीछे नालंदा के चंडी रेफरल अस्पताल की कुव्यवस्था ने एक बार फिर से असंवेदनशीलता की तस्वीर पेश की है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ठंड के इस मौसम में गर्म कंबल तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है। बाहर से तो यह अस्पताल सुविधाओं से लैस और चकाचक नजर आता है, लेकिन अंदर की स्थिति बिल्कुल विपरीत है।

    रविवार को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची मोसिमपुर की डॉली कुमारी और हसनी की ललिता कुमारी ने शिकायत की कि उन्हें रात गुजारने के लिए न तो कंबल दिया गया और न ही कोई अन्य व्यवस्था की गई। ठंड में ठिठुरते हुए उन्होंने किसी तरह रात काटी।

    अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने बताया कि ज्यादातर कंबल फट चुके हैं या सड़ गए हैं। बचे हुए कुछ कंबलों से बदबू आ रही है, जिस कारण मरीज उन्हें इस्तेमाल करने से मना कर देते हैं।

    अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने स्वीकार किया कि यह समस्या गंभीर है। उन्होंने कहा कि  हम मरीजों के लिए भाड़े पर कंबल उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि सवाल यह उठता है कि ऐसी स्थिति पहले से क्यों नहीं संभाली गई।

    मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में भी अनियमितताओं की शिकायतें आम हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यहां के मरीजों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। रेफरल अस्पताल बनने के समय जो उम्मीदें जगी थीं, वे अब धूमिल होती नजर आ रही हैं।

    अस्पताल की इन परिस्थितियों को देखकर स्थानीय निवासी भी नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए। उनका आक्रोश है कि यहां अस्पताल तो दिखावे के लिए बना है। यहां इलाज से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।

    यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कब और कैसे करेगा। फिलहाल चंडी रेफरल अस्पताल की यह स्थिति चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future