अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

प्राइवेट पार्ट काटकर बुजुर्ग की हत्या, रहस्यमयी घटना से सन्नाटे में गांव

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बदौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बदमाशों ने 62 वर्षीय बुजुर्ग विनोद सिंह की निर्मम हत्या कर दी। हत्या से पहले उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने खंधा में राइस मिल के पास नहर में शव देखा। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मृतक नरसंडा गांव निवासी स्व. रामचंद्र सिंह के पुत्र थे। बुधवार शाम किसी अज्ञात कॉल के बाद वे घर से निकले, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। अगली सुबह उनका शव उनके घर से एक किलोमीटर दूर नहर के पास पाया गया। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे और प्राइवेट पार्ट भी क्षत-विक्षत था।

ग्रामीणों का कहना है कि हत्या अन्यत्र की गई और शव को खंधा में फेंका गया। घटनास्थल पर खून के निशान न होने से पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

लेकिन चर्चा है कि रुपये की लेनदेन और छेड़खानी के विवाद को लेकर यह हत्या हुई है। मृतक सूद पर पैसे देने का काम करते थे। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उनकी हरकतें अक्सर विवाद का कारण बनती थीं। बेटे ने उनकी दूसरी शादी कराई थी। लेकिन दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं थी।

ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग की आदतों से गांव में पहले से ही नाराजगी थी। हत्या से पहले उनकी छेड़खानी और लेनदेन के विवाद को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं।

घटनास्थल पर हिलसा डीएसपी सुमित कुमार की अगुआई में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या गला घोंटकर की गई। प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त करने का मकसद हत्या को और क्रूर दिखाने या किसी व्यक्तिगत दुश्मनी का इशारा हो सकता है।

इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। सभी इस क्रूर हत्या के पीछे के कारणों को जानने के लिए बेचैन हैं। पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौके पर मिले साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया हत्या गला घोंटकर और धारदार हथियार से की गई प्रतीत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future