आवागमननालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

यात्रीगण ध्यान दें: इन ट्रेनों का ठहराव राजगीर तक सीमित, रुट भी डायवर्ट

राजगीर (नालंदा दर्पण)। तिलैया में चल रहे डबल रेलवे लाइन कार्य के चलते पटना से तिलैया एवं कोडरमा की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों का ठहराव फिलहाल राजगीर तक सीमित कर दिया गया है। यह अस्थायी व्यवस्था आगामी 5 फरवरी तक लागू रहेगी।

इस परिवर्तन के तहत पटना-राजगीर-तिलैया इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन अब केवल राजगीर तक ही होगा। वहीं राजगीर से वाराणसी जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन करनौती के रास्ते बाढ़ होते हुए किउल के रास्ते सप्ताह में तीन दिन भागलपुर तक जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार तिलैया में चल रहे रेलवे दोहरीकरण कार्य के पूरा होने के बाद 5 फरवरी के बाद ट्रेनों का परिचालन पूर्व की भांति बहाल किए जाने की संभावना है।

यात्रियों को इस अस्थायी परिवर्तन से होने वाली असुविधा से बचने के लिए रेलवे की ओर से यात्रा से पूर्व अपने गंतव्य और ट्रेन के नवीनतम शेड्यूल की जांच करने की सलाह दी गई है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.