नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

MDM में अंडा या फल? अभिभावकों से सहमति पत्र लेने का आदेश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। मध्याहन भोजन योजना (MDM) को लेकर शिक्षा विभाग ने एक नया निर्देश जारी किया है। अब शुक्रवार को दिए जाने वाले अंडे या फल के लिए शाकाहारी बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जाएगा और इसे विद्यालयों में सुरक्षित रखा जाएगा।

शिक्षा विभाग के मध्याहन भोजन योजना निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को शुक्रवार के निर्धारित मेनू के अतिरिक्त एक उबला अंडा या मौसमी फल (सेब या केला) दिया जाता है। लेकिन निरीक्षण के दौरान यह देखा गया है कि कई स्थानों पर अंडे के स्थान पर केवल मौसमी फल ही दिया जा रहा है, जो कुपोषण दूर करने के उद्देश्य से बनाए गए इस कार्यक्रम के खिलाफ है।

वहीं जो शाकाहारी बच्चे अंडा नहीं खाते, उनके अभिभावकों से एक सहमति पत्र लिया जाएगा। जिसे विद्यालयों में संरक्षित रखा जाएगा। यह पत्र औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक होगा। ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि बच्चे को अंडा नहीं बल्कि फल ही दिया गया है।

शुक्रवार को विद्यालयों में अंडा या फल आपूर्ति करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को भी निर्देश दिया गया है कि वे केवल सहमति पत्र के आधार पर ही बच्चों को अंडा या फल दें।

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे अपने स्तर से अभिभावकों से सहमति पत्र प्राप्त करें और इसे विद्यालय में संधारित करें। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इसकी सख्ती से निगरानी करें।

बता दें कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मध्याहन भोजन योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पोषण स्तर को बेहतर बनाना है। अंडा एक उच्च प्रोटीन युक्त आहार है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। लेकिन कई रिपोर्टों में यह बात सामने आई है कि बिहार के कई हिस्सों में बच्चों में कुपोषण की समस्या बनी हुई है। जिसे दूर करने के लिए अंडे को मध्याहन भोजन का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है।

अब शिक्षा विभाग की यह पहल सुनिश्चित करेगी कि सभी बच्चों को संतुलित और पोषण युक्त आहार मिले। हालांकि शाकाहारी बच्चों के माता-पिता को भी इसमें शामिल कर उनकी सहमति लेना एक संवेदनशील और व्यावहारिक कदम साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि इस नए निर्देश का विद्यालयों में कितना प्रभावी क्रियान्वयन हो पाता है और यह योजना बच्चों के पोषण स्तर में कितना सुधार ला सकती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा