Saturday, February 14, 2026
अन्य

    नालंदा DM ने इन 24 अपराधियों पर लगाया CCA, किया थाना बदर

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी (डीएम) कुंदन कुमार ने कड़ा कदम उठाया है।  उन्होंने जिले के 24 कुख्यात अपराधियों पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना बदर कर दिया है। साथ ही इन अपराधियों को प्रतिदिन निर्दिष्ट थानों में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया गया है।

    नालंदा जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव और विभिन्न त्योहारों को देखते हुए की गई है। ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

    डीएम कुंदन कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर तत्काल जिला प्रशासन को सौंपें। चुनाव समाप्त होने तक ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य समाज में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शराब माफिया, भू-माफिया और गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    दरअसल, बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत कार्रवाई उन अपराधियों पर की जाती है, जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। थाना बदर का अर्थ है कि अपराधी को अपने स्थानीय थाना क्षेत्र से दूर रहना होगा और उसे एक निश्चित अवधि के लिए अन्य थानों में प्रतिदिन हाजिरी देनी होगी।

    आमतौर पर यह अवधि छह महीने तक हो सकती है, और सप्ताह में दो से तीन दिन हाजिरी लगाने का आदेश दिया जाता है। यदि कोई अपराधी इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

    डीएम कुंदन कुमार के न्यायालय ने निम्नलिखित 24 अपराधियों पर सीसीए लगाते हुए उन्हें थाना बदर किया है। इन अपराधियों को निम्नलिखित थानों में प्रतिदिन हाजिरी देनी होगी-

    मदन गोप (करायपरसुराय थाना क्षेत्र) – सरमेरा थाना।

    रौशन कुमार (पकड़िया बिगहा) – कतरीसराय थाना।

    अनुज चौधरी (डियावां गांव, करायपरसुराय) – कतरीसराय थाना।

    टूसा गोप (पकड़ी बिगहा, करायपरसुराय) – हरनौत थाना।

    नीतीश कुमार (लालसे बिगहा, हिलसा) – थरथरी थाना।

    अंशु कुमार (चौकी हुड़ारी, करायपरसुराय) – सरमेरा थाना।

    रोहित कुमार (कोरियारी, तेल्हाड़ा) – हरनौत थाना।

    रौशन कुमार (मानसिंगपुर, तेल्हाड़ा) – हरनौत थाना।

    कमिन्द्र सपेरा (इचहोस, इस्लामपुर) – राजगीर थाना।

    रौशन उर्फ कुंदन कुमार (अतासराय, इस्लामपुर) – हरनौत थाना।

    मनोरंजन प्रसाद उर्फ मनोरंजन गराई (कोरवां) – परवलपुर थाना।

    संजय यादव (हरगावां) – हिलसा थाना।

    वीरमणि यादव उर्फ वीरमणि कुमार (नकटपुरा) – हिलसा थाना।

    रवि कुमार उर्फ रवि रंजन कुमार (बड़िया) – हरनौत थाना।

    नीतीश कुमार (सतौआ, नगरनौसा) – करायपरसुराय थाना।

    मनीष कुमार उर्फ मनीष पांडेय (पीर बिगहा) – सरमेरा थाना।

    रौशन कुमार (पीर बिगहा) – हरनौत थाना।

    जगत यादव (धर्मपुर, नूरसराय) – राजगीर थाना।

    सुनीत मिश्रा उर्फ सुमित कुमार (परिऔना, नूरसराय) – सिलाव थाना।

    प्रेम गोप उर्फ प्रेमजीत कुमार (चुरामन बिगहा, नूरसराय) – कतरीसराय थाना।

    विरवल यादव (ससौर) – हरनौत थाना।

    सचिन कुमार (सिरनामा) – इस्लामपुर थाना।

    संजीत कुमार उर्फ गोलू (तीरा) – कतरीसराय थाना।

    नीतीश कुमार (बधार, नूरसराय) – नालंदा थाना।

    प्रशासन के अनुसार इन 24 अपराधियों में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जो शराब तस्करी, अवैध जमीन कब्जे और अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं। इनमें से कुछ पर हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामले भी दर्ज हैं।

    स्रोत: नालंदा जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस सूत्र

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!