लहेरीअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफस्वास्थ्य

बिहारशरीफ सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में चोरी, सीसीटीवी से धराई चोरनी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। एक प्रसूता के नकदी और जेवरात चोरी होने के बाद परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एक महिला को पकड़ा, जिसके पास से चोरी गए 13 हजार रुपये और एक मंगलसूत्र बरामद किया गया।

घटना 30 जुलाई 2025 की है। बताया जाता है कि जब पीड़िता शालू कुमारी (पति रवि कुमार, निवासी जगतपुर, थाना चंडी) प्रसव वार्ड में भर्ती थीं। वह 27 जुलाई को सिजेरियन डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

बीते दिन जब उनके परिजन कुछ देर के लिए बाहर गए तो  वह 13 हजार रुपये नकद और एक मंगलसूत्र को रूमाल में बांधकर बेड पर रखा और बाथरूम चली गईं। लौटने पर रूमाल गायब था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में एक महिला की संदिग्ध गतिविधियां दिखीं, जिसकी तलाशी में चोरी गया सामान बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान आसमा परवीन (पति फैयाज आलम, निवासी भरावपर, थाना लहेरी) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रसव के बहाने अस्पताल में भर्ती हुई थी, लेकिन उसके साथ कोई परिजन या बच्चा नहीं पाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले गई।

इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि प्रसव वार्ड जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को और सख्त करने की जरूरत है। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker