इस्लामपुरअपराधनालंदाहिलसा

इस्लामपुर प्रॉपर्टी डीलर गोली कांडः 4 लोगों पर नामजद FIR दर्ज

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के इस्लामपुर नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। घायल की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। उनका इलाज बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर भेजा गया है।

घटना इस्लामपुर के सुभाष हाई स्कूल मैदान के समीप ट्रांसफार्मर के पास हुई। बताया जाता है कि राजीव कुमार बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से उनकी पीठ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।Islampur Property Dealer Shooting FIR Registered Against 4 People 1

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुमार ऋषिराज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

थानाध्यक्ष अनील कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घायल राजीव कुमार के बयान पर चार नामजद एवं कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

घायल की मां रुक्मणी देवी ने बताया कि उनका बेटा इस्लामपुर शहर के शिव स्वीट्स के पास अपना मकान है और वहीं से अपना प्रॉपर्टी का कार्यालय संचालित करता था। गुरुवार शाम वह बाइक से सुभाष नगर स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजीव कुमार की पत्नी रेणु देवी, पुत्र सन्नी कुमार और सूरज कुमार तथा पुत्री सपना कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.