नालंदागाँव-जवारनगरनौसाप्रशासनफीचर्डभ्रष्टाचारहिलसा

नगरनौसा के लोदीपुर में नाली निर्माण में धांधली को लेकर जिम्मेवार लोग मौन!

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड की रामपुर पंचायत के लोदीपुर गांव के वार्ड संख्या-6 में चल रहे जल निकासी कार्य को लेकर ग्रामीणों ने योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी के लिए जहां पाइप बिछाई जानी चाहिए, वहां कुछ स्थानों पर ईंट की नाली बनाए जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे स्थायी जल निकासी का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है।

मामले को लेकर संबंधित कनीय अभियंता (जेई) संजय ने बताया कि पाइप बिछाने के बाद बीच में जेसीबी से खोदे गए हिस्से में ग्रामीण स्वयं ईंट की नाली बनवा रहे हैं। जबकि, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह स्थिति वास्तविकता से मेल नहीं खाती और जल निकासी से प्रभावित घरों तक पाइप बिछाना आवश्यक है।

Nagarnausa MNREGA Scam
डीएम को भेजी गई शिकायत और आपत्ति आवेदन

ग्रामीणों के मुताबिक प्रस्तावित जल निकासी व्यवस्था से श्री नरेंद्र कुमार, श्री महेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार उर्फ अजय, श्री सियाशरण प्रसाद, श्री अर्जुन प्रसाद, श्री बबलू कुमार, श्री सरयुग प्रसाद, स्व. सत्येंद्र प्रसाद, श्री रविंद्र प्रसाद, श्री प्यारे राम, श्री रामप्रवेश राम और श्री महेश राम के घर अथवा जमीन प्रभावित हो रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में श्री नरेंद्र कुमार की पत्नी, जो महिला समूह की अध्यक्ष हैं, श्री अरविंद कुमार उर्फ अजय, श्री सियाशरण प्रसाद, श्री अर्जुन प्रसाद, श्री बबलू कुमार की पत्नी एवं वार्ड सदस्य श्रीमति पिंकू कुमारी सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के माध्यम से नालंदा जिलाधिकारी को भी शिकायत और आपत्ति से अवगत कराया जा चुका है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में श्री सरयुग प्रसाद के घर तक पाइप बिछाना भी शामिल है। उनका कहना है कि यदि जल निकासी का कार्य अधूरा छोड़ा गया अथवा अलग-अलग स्थानों पर पाइप और ईंट की नाली का मिश्रित निर्माण किया गया तो बरसात के समय जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकेगा।

सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने पर भी सवाल

ग्रामीणों ने योजना स्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने को लेकर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि कार्यस्थल पर योजना की लागत, योजना का मद, कार्य एजेंसी, स्वीकृति संख्या और कार्य की निर्धारित अवधि जैसी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में आम ग्रामीणों को यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जल निकासी योजना किस योजना अथवा मद से संचालित हो रही है और इसका जिम्मेदार कार्यकारी निकाय कौन है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने, योजना के प्राक्कलन और स्वीकृत नक्शे के अनुरूप कार्य कराने तथा जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.