इस्लामपुर में बिजली चोरी करते 12 लोग पकड़े गए, भारी जुर्माना समेत FIR दर्ज
सोहजना और कल्याणपुर गांव में विद्युत विभाग की छापेमारी, 12 लोगों पर कुल 2.09 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना।

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की कार्रवाई में इस्लामपुर प्रखंड के सोहजना और कल्याणपुर गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए 12 लोगों को पकड़ा गया। विभाग ने सभी आरोपितों के विरुद्ध जुर्माना निर्धारित करते हुए इस्लामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से टीम गठित कर दोनों गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस दौरान बिजली चोरी के मामले में 12 लोग पकड़े गए।
विभाग की ओर से जारी विवरण के अनुसार, सोहजना गांव के पिंटू चौधरी पर 7,131 रुपये, गुड़ी देवी पर 28,267 रुपये, रविंद्र पासवान पर 8,091 रुपये, देवेंद्र पासवान पर 45,945 रुपये, जगदीश चौधरी पर 10,304 रुपये, रीता देवी पर 7,131 रुपये, सरस्वती देवी पर 11,844 रुपये, सुनील यादव पर 18,215 रुपये, राजवली यादव पर 15,419 रुपये, ललिता देवी पर 17,471 रुपये तथा अशोक प्रसाद पर 35,558 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
वहीं, कल्याणपुर गांव की श्यामफुला देवी पर 4,419 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ इस तरह का छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विद्युत विभाग के अनुसार सभी 12 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में इस्लामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में संतन कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, श्रवण कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे।






