अन्य
    Thursday, October 17, 2024
    अन्य

      बेउर जेल से पुलिस को दारु पिला हुआ फरार, फिर नालंदा से आकर रांची में कर डाला ‘निर्भया कांड’

      “बीटेक छात्र (रांची की निर्भया) की हत्या बेऊर जेल से फरार अपराधी राहुल राज उर्फ रोडे राज उर्फ राज श्रीवास्तव उर्फ आर्यन उर्फ अंकित (23 वर्ष) ने की थी…..”

      cbi ranchi nirbhaya 1 2एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र की बूटी बस्ती में 15 दिसंबर 2016 की रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद बीटेक छात्र की हत्या की गुत्थी को सीबीआइ ने सुलझा लिया है।

      राहुल बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के घुरा गांव निवासी ऑटो चालक उमेश प्रसाद का बेटा है। सीबीआइ की टीम ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर रांची पहुंचाया है।

      वह बेऊर जेल से फरार होने के बाद रांची की बूटी बस्ती में ही छात्र के घर के पास किराए के मकान में थोड़े दिनों तक रहा था।

      पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपित युवक राहुल का आपराधिक इतिहास रहा है। छिनतई, चोरी और छेड़खानी के कई मामले उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। उसके खिलाफ लखनऊ में भी दुष्कर्म का एक मामला दर्ज है।

      cbi ranchi nirbhaya 1 4

      शनिवार को सीबीआइ की टीम उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रांची पहुंची थी। सीबीआइ की विशेष अदालत में प्रस्तुत करने के बाद राहुल को छह जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

      फिलहाल, उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेजा गया है। अब सीबीआइ की टीम उसे रिमांड पर लेकर उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

      बता दें कि 15 दिसंबर 2016 की रात रांची की बूटी बस्ती स्थित अपने घर में अकेली मौजूद बीटेक छात्र की सामूहिक दुष्कर्म के बाद तार से गला घोंटकर हत्या की गई थी।

      हत्या के बाद छात्र के चेहरे को मोबिल छिड़ककर जला दिया गया था। रांची पुलिस से लेकर सीआइडी तक ने जिस कांड को चुनौती के रूप में लिया लेकिन वे कामयाव नहीं हो सके।

      इसके बाद 28 मार्च 2018 को सीबीआई ने इस केस को टेकओवर कर मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में स्टेट एफएसएल ही नहीं, सेंट्रल एफएसएल से भी जांच करवाई जा चुकी है।

      cbi ranchi nirbhaya 1 5

      छात्र से जुड़े छह मोबाइल अब भी पुलिस के पास जब्त हैं। फॉरेंसिक की रिपोर्ट में छात्र के स्वैब जांच में एक ही पुरुष के स्पर्म मिले थे।

      रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सीबीआइ के हाथों गिरफ्तार राहुल राज उर्फ रोडे राज उर्फ राज श्रीवास्तव उर्फ आर्यन उर्फ अंकित का आपराधिक इतिहास रहा है।

      वह छिनतई, चोरी, छेड़खानी व दुष्कर्म की कई घटनाओं का आरोपित रहा है। तीन साल पहले अपने चाचा के ब्रह्भोज में शामिल होने के लिए बेऊर जेल से पैरोल पर छूटकर अपने गांव गया था और वहां रात में सभी पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर भाग गया था।

      इसके बाद से वह कभी अपने गांव नहीं आया। उसके खिलाफ एकंगरसराय थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है। पटना में जहां रहता था, वहीं बगल के घर से उसने लैपटॉप भी चोरी की थी। इतना ही नहीं, वहां एक दंडाधिकारी के परिवार की लड़की से ही छेड़खानी कर दी थी।

      cbi ranchi nirbhaya 1 6

       

      पानी गर्म करने के दौरान रसोई गैस की चपेट में झुलसकर महिला की मौत

      सीएम नीतीश आज राजगीर से करेंगे ‘हर घर गंगाजल’ का शुभारंभ

      बिहार शरीफ और हिलसा कोर्ट परिसर में यूं पढ़ी गई भारतीय संविधान की प्रस्तावना

      नगरनौसा में किसानों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पुतले फूंके

      रसोई गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग में झुलसकर दो बच्चियों की मौत

       

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!