अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजस्व कर्मचारी ने लगाई थी सीओ की कार में आग, जानें रोचक मामला

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। बीते शनिवार की देर रात एक चौंकाने वाली घटना में कतरीसराय अंचल के सीओ धीरज प्रकाश के सरकारी आवास में खड़ी चार पहिया वाहन को विजय दशमी के दिन अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया था।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगीर डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी वीडियो फुटेज, एफएसएल टीम और स्वान दस्ता की मदद से अपराधी की पहचान की गई और वह राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक निकला।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान सतेन्द्र प्रसाद के रूप में हुई, जो इब्राहिमपुर, काको (जहानाबाद) का निवासी और कतरीसराय अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।

राजस्व कर्मचारी ने स्वीकार किया कि सीओ के साथ काम के दबाव और छुट्टी न मिलने को लेकर हुए विवाद के चलते उसने यह अपराध किया। आरोपी ने पुलिस ने बताया कि सीओ से बदला लेने के लिए उसने उनके आवासीय परिसर में खड़ी चार पहिया वाहन में आग लगा दी थी।

बता दें कि आरोपी की विवादित छवि पहले से ही चर्चा में थी। दरवेशपुरा पंचायत का यह राजस्व कर्मचारी सिलाव और इस्लामपुर में भी मारपीट और गाली-गलौज के मामलों में लिप्त रहा है। स्थानीय लोग पहले से ही इससे परेशान रहे हैं।

कहा जाता है कि कुछ समय पहले जब मुंशी पैन में डूबने से एक बच्चे की मौत हुई थी तो उस दिन भी आरोपी राजस्व कर्मचारी गायब था और बाद में सीओ ने उसे कड़ी फटकार लगाई थी।

इस घटना की जांच में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, एसआई शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसआई आदित्य कुमार, एएसआई मनीष कुमार, एएसआई संजय दास सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं यह घटना अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को उजागर करती है, जिसमें प्रशासनिक ढांचे की कमजोरियां भी सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा